वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण कर प्रकृति रक्षा का संदेश दिया गया। इस मौके पर निदेशक अर्पित गुप्ता और मंडल यांत्रिक अभियंता सौरभ सिंह मौजूद रहे। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, सिटी और अन्य स्टेशनों पर ‘स्वच्छ परिसर दिवस’ मनाया गया। वाराणसी मंडल स्थित कोचिंग डिपो, डीजल लाबी, मंडल अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय, गुड्स डिपो, डीजल लाबी की सफाई की गई। आपको बता दें कि स्वच्छता का मूल मंत्र अपनाएं ये संदेश लगातार प्रसारित किया जा रहा है आज स्टेशन परिसर में स्वच्छता के साथ प्रकृति रक्षा का संदेश दिया गया।