मौनी अमावस्या के अवसर पर काशी के सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। बुधवार की भोर से ही भक्तों द्वारा स्नान, दान का सिलसिला जारी है। सुबह से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है। स्नान-दान और अनुष्ठान के बाद लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए निकले।