बरेका के उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में चहारदीवारी बनाकर रास्ता बंद किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया और प्रशासनिक तौर पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। घटना के बाद मामले को लेकर राजनीतिक मुद्दा गर्म हुआ और कांग्रेस के पदाधिकारी ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग की कि जिन पर केस दर्ज किया गया है वो गलत है और इस पर विचार करना चाहिए।