फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के स्टोर कक्ष में लगी भीषण आग, धुआं देखकर सहमे लोग; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 11:06 AM IST

सारनाथ के घुरहूपूर गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के हॉल में आग लग गई धुएं के उठते गुबार को देख आस पड़ोस के लोगों ने पानी डाल आग पे काबू पाया। गलिमत रहा कि आज रविवार की छुट्टी के होने के वजह से विद्यालय में विद्यार्थी नहीं थे। रविवार की सुबह लगभग सात बजे घुरहूपर गांव में स्थित यूनिवर्सल एजुकेशन स्कूल के तीसरे तल पर स्थित एक बड़े से हॉल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गया उस हॉल में रखे एलसीडी टीवी, कंप्यूटर, स्मार्टबोर्ड, पंखा, कंबल, टेबल अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गए। सुबह जब गांव के योगेंद्र, पंकज, दीपू, बंजारी सहित अन्य लोग टहने निकले तो धुएं के गुबार उठता देख स्कूल के पास पहुंचे तो देखा कि बिल्डिंग के तीसरे तल पर बने स्टोर रूम में आग लगी है। स्कूल के सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के रमेश सिंह भी पहुंच गए। प्रिंसिपल अवनीश मिश्रा ने बताया कि जिस कक्ष में आग लगी, उसे स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा था, शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें