आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगंव स्थित पोखरे में नहाते समय चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह चारों को पोखरी से निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से सभी बच्चों को जौनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जौनपुर में इलाज के दौरान चारों की देर शाम मौत हो गई।