वाराणसी के चितईपुर- अदलपुरा मार्ग पर खनाव में गुरुवार की सुबह बस और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। एक बीएचयू ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।