प्रयागराज में चल रहे दिव्य महाकुंभ का पलट प्रवाह होने के कारण काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। सड़क से लेकर मंदिर व घाटों पर हर जगह निगरानी की जा रही है।