वाराणसी में करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। पूर्व संध्या पर बाजारों में सुबह से देर रात तक रौनक रही। बाजारों में लगाए गए मेहंदी के स्टॉलों पर सुहागिनों के साथ ही युवतियां भी मेहंदी लगवाती नजर आईं। सुहागिनों ने हथेलियों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई। उधर, करवा की खरीदारी भी देर रात तक की गई।