काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में 104वें दीक्षांत समारोह में 30 मेधावियों को गोल्ड मेडल और उपाधि से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जेड स्केलर के सीईओ और पूर्व छात्र जय चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जब मैंने हाईस्कूल पूरा किया तो आईआईटी के बारे में जानता भी नहीं था। 1977 में गांव से आकर पहली बार काशी हिंदू विश्वविद्यालय जैसा कैंपस देखा। ग्रामर, इंग्लिश और कम्युनिकेशन सब कुछ गड़बड़ था। यहां पर गणित और रसायन विज्ञान पढ़ पढ़ कर अंग्रेजी सुधारी।