राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार के 'हर घाट तिरंगा' आवाह्न के तहत सिंधिया घाट पर गुरुवार को आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस महोत्सव में तिरंगा फहराया गया। नमामि गंगे के साथ महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा', 'मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा' आदि देशभक्ति गीतों पर लोग झूम उठे । मां गंगा के सानिध्य में राष्ट्रगान गाकर लोगों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया गया।