मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित सागरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे काम से अपने घर जा रहे साइकिल सवार मजदूर की पिकअप के टक्कर से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी जवाहर लाल यादव (55) कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित राज कार्पेट में मजदूरी करता था। वह बुधवार की रात को नाइट ड्यूटी करके बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से अपने घर जा रहा था।