चांदपुर से मंडुआडीह तक शनिवार को लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमे दुकानों और घरों के सामने बने क ई पक्के चाहरदीवारी और चबुतरे तोडे गये। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता जीतेंद्र सिंह ने बताया की चांदपुर से मंडुआडीह तक सडक का चौडीकरण होना है। जो लोग रोड पर अतिक्रमण किए है। उसको ध्वस्त कराया गया। शनिवार को अतिक्रमण अभियान चला है। आगे चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।