माघ मेला और पलट प्रवाह के चलते काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। इस बीच शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भीषण ट्रैफिक जाम लग रहा है। सोमवार की सुबह मंडुवाडीह चौराहे से बनारस स्टेशन मार्ग पर भीषण जाम में गाड़ियां रेंगती रहीं। इस दौरान जरूरी काम से घर से निकले लोग बिलबिलाते रहे।