फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में केदारेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने किया जलाभिषेक, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 10:21 PM IST

वाराणसी में इटावा में बन रहे केदारेश्वर मंदिर के प्रचार-प्रसार और धार्मिक आस्था से जुड़ी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिकरौल से शुरू हुई यात्रा में इटावा स्थित प्रस्तावित केदारेश्वर मंदिर के भव्य स्वरूप और विशाल शिवलिंग की आकर्षक झांकी शामिल रही। शोभायात्रा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के प्रारंभ में भोजूबीर स्थित टैगोर कॉलोनी के गेट पर मंदिर की भव्य आरती हुई। इसमें चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड्डू यादव और यात्रा संयोजक शुभम यादव जिद्दी समेत अन्य लोग शामिल हुए। राज यादव, मनोज यादव गोलू, शंभूनाथ सोनकर, जैकी चौहान, विशु गौड़, अरुण चौहान, सचिन सोनकर, सुजीत पांडेय और अयाज खान ने भगवान शिव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें