आधुनिक भारत की रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इनकी भूमिका भी सराहनीय है। ये विकसित भारत के लिए शुभ संकेत है। उक्त बातें चौबेपुर के कटेसर कलां स्थित स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि बतौर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कही।