काशी में भीड़ के चलते मंगलवार की शाम छह बजे के बाद नौका संचालन बंद करने के साथ ही गंगा आरती को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से यह निर्णय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान सांकेतिक रूप से मां गंगा की आरती की जाएगी।