नवरात्र का आज चौथा दिन है। इस दिन देवी कुष्मांडा का पूजन होता है। वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा के दर्शन के लिए आज भोर से ही भक्त कतारबद्ध हो गए थे। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने दान-पुण्य किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।