शुक्रवार को दालमंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने फोर्स के साथ चौक से नई सड़क तक मुनादी की। सत्तार मार्केट की रजिस्ट्री की कार्यवाही पूरी की गई। लगभग एक दर्जन दुकानदारों को खाली करने के लिए बोला गया। बीते दिनों नई सड़क, लंगड़ा हाफिज मस्जिद स्थित मुख्तार खान और अन्नान खान (पप्पू नाटे) के भवन को चिह्नित कर नापी की गई।