रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम के सामने गंगा नदी में शुक्रवार की दोपहर चंदौली के मुगलसराय कोतवाली के रतनपुर गांव निवासी विजय पटेल का सबसे बड़ा बेटा करण पटेल (20) डूब गया। उसे डूबता देख उसके साथ गए संजय और खेसारी बचाने का प्रयास किए, लेकिन करण गहरे पानी में समा गया।