फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता, अखंडता एवं संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज का संगठित होना आवश्यक; VIDEO

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में बस्ती सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। संघ की धनधानेश्वर बस्ती के सकल हिंदू समाज द्वारा राजमंदिर स्थित काशी व्यायाम शाला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदू समाज के संगठित होने की आवश्यक्ता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता काशी प्रांत संघ चालक अंगराज ने सेवा कार्य पर जोर देते हुए सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। कहा कि जब जब धर्म पर आघात हुआ है तब तब उसका निराकरण काशी से हुआ है। कहा कि प्राचीन काल में भारत सभी धर्मो का अग्रणी रहा है और काशी उसका उद्गम रहा है। कहा कि काशी कबीर, तुलसी, रविदास की भूमि है। कहा कि जिस दिन हिन्दू समाज पग से पग मिलाकर चलेगा, एक सूर में भारत माता की जय बोलेगा उसी दिन अखंड भारत का निर्माण होगा। कहा कि आज पुरा विश्व भारत को मार्ग दर्शक के रुप में देख रहा है। कहा कि सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हिंदू संस्कृति में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें