यूपी कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ पर आज यानी शनिवार को पहली बार हॉकी के मुकाबले होने जा रहे हैं। इसमें यूपी कॉलेज से पढ़कर निकले ओलंपियन ललित उपाध्याय के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 24 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिवपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ बना है। पहले मैच को लेकर बनारस के हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खिलाड़ी राहुल सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है।