फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन का काशी में पहला दिन, भीड़ हुई बेकाबू

मंगलवार को अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन का पहला दिन था। जगमबाड़ी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में सुबह 6 बजे अपना अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लोग लाइन में लग गए। भीड़ को देखते हुए बैंक के गार्ड ने सभी का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ले लिया बैंक 10 बजे खुला तो बैंक का सर्वर डाउन होने कारण सभी कम ठप हो गए ।साथ साथ बैक में आवेदन स्वीकार करने की एक दिन की लिमिट 70 रखी गई है। लिमिट से ज्यादा फॉर्म होने पर बैंक मैनेजर ने लोगो को वापस जाने को कहा तो 6 बजे से लाइन में लगी पब्लिक गुस्सा गई और विरोध करने लगी । मौके पर दशाश्वमेध प्रभारी और चौकी इंचार्ज आ कर भीड़ को नियंत्रण किए। गगन ग्रोवर जम्मू एंड कश्मीर बैंक मैनेजर ने बताया कि लोगों को जानकारी न होने के कारण आज पहले दिन बैंक में भीड़ लग गई ।और हमारा सर्वर ठप हो जाने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया एक दिन की लिमिट 70 रखी गई है।और समय सुबह 10बजे से दोपहर 12बजे तक है।बाकी बचे यात्रियों को अगली तारीख का टोकन दे दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें