वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन साजन मिश्र ने प्रस्तुती दी और श्रोताओं का मन मोह लिया। इनके अलावा दिल्ली से आई डाक्टर यामिनी सिंह ने कथक की प्रस्तुती दी। बताते चलें कि हर साल वाराणसी में इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य गंगा स्वच्छता के नाम पर जागरूकता लाना होता है। संगीतकारों की प्रस्तुती का बड़ा मंच तैयार होता है और इस मंच से संगीत विधा काशी के गंगा किनारे अलग अनुभव कराती है। पहला दिन था और श्रोताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।