फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से पाया गया काबू, VIDEO

प्रगति चंद Updated Fri, 05 Dec 2025 02:14 PM IST

बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी में अचानक आग लगने से छात्रों में अफरा तफरी मच गई। कई कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए। वहीं छात्रों ने बताया कि 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आईं और आग पर काबू पाया जा सका। शुक्रवार की सुबह से लाइब्रेरी के दूसरे तल पर छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सेमेस्टर परीक्षा भी चल रही है, ऐसे में संख्या कुछ कम थी। तभी लाइब्रेरी में धुआं फैलता देख छात्रों में अफरातफरी मच गई। उधर, लाइब्रेरी स्टाफ ने अलार्म बजाया और छात्रों को बाहर निकालने लगे। थोड़ी देर में लाइब्रेरी के अधिकारी, प्रोफेसर और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें