वाराणसी जिले के खोजवां तिराहा के समीप विश्वदीपक दुबे के कटरे में साड़ी के शोरूम में बृहस्पतिवार की देर रात 12.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से निकलती आग की लपटें देखकर कटरा मालिक ने पुलिस और दुकान संचालक पंचकोसी रोड सारनाथ के रहने वाले रोहित जायसवाल को सूचना दी।