नई सड़क पर एचएम इंटरनेशनल होटल में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भूतल और पहली मंजिल पर रेडिमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे तीसरे-चौथे मंजिल पर चार राज्यों के 15 पर्यटक फंस गए। पर्यटकों ने मोबाइल का टार्च जलाकर बचाओ-बचाओ की आवाज दी फिर फायर ब्रिगेड और लक्सा थाने की पुलिस ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।