खेलों के प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव हुआ है। अब पढ़ाई के साथ अभिभावन बच्चों को खेल को भी जगह दे रहे हैं। वाराणसी में गंजारी स्टेटियम बन जाने पर पूर्वांचल क्रिकेट का हब बन जाएगा। उक्त बातें भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने अपर उजाला संवाददाता से बातचीत में कही। कहा कि कामयाब खिलाड़ी शॉर्टकट के बजाय अपने खेल पर ध्यान देता है। उन्होंने खेल में भारत की रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है आगे और भी बेहतर होगा। कहा कि वे भी एकेडमी के संचालन करेंगे। बताया कि उन्हें खेल पर काम करने में मन लगता है, कमेंट्री में नहीं। इससे पूर्व आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ियों को सिंबोधित करते हुए कहा खेलने से आदमी थकता नहीं बलिक इससे खिलाड़ी को ऊर्जा मिलती है। कहा कि किसी और की राह पर चलने के बजाय नई राह बनाए और अपने खेल के प्रति विशेषज्ञता हासिल करे। पढ़ाई के बाद खेल खिलाड़ी को रिलेक्स करता है। उनहोंने आर अश्विन से संबंधित रोचक प्रसंग भी सुनाया।