फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वामन जन्म और समुद्र मंथन की हुई लीला, गूंजा जय-जय श्रीराम, रामायण के पाठ से गूंजा चित्रकूट भवन का प्रांगण

विश्वविख्यात श्री चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से वामन द्वादशी पर वामन जन्म और समुद्र मंथन की लीला रविवार को हुई। धूपचंडी स्थित चित्रकूट तालाब एवं चित्रकूट भवन का प्रांगण रामायण पाठ से गूंज उठा। भजन संगीत के साथ ही भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी गई। भक्तों ने भगवान के स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद लिए। रविवार को लीला की शुरुआत राक्षसों द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर देवताओं द्वारा भगवान विष्णु की प्रार्थना की गई। भगवान ने आकाशवाणी के जरिये बताया कि वह अयोध्यापुरी में रघुकुल में राम के रूप में प्रकट होकर राक्षसों का संहार करेंगे। इसके बाद भगवान विष्णु वामन अवतार के रूप में प्रकट होकर ब्राह्मण वेश में दैत्यराज बालि के पास जाकर तीन पग भूमि दान में मांगते हैं। दैत्यगुरु शुक्राचार्य के मना करने के बाद राजा बलि से तीन पग में आकाश, पाताल और पृथ्वी को नापकर तीनों लोकों को दान स्वरूप ले लिया। राजा बलि को पाताल भेजकर पृथ्वी से दैत्यराज का अंत किया। इस अवसर पर समिति एवं भजन मंडली ने सस्वर रामायण एवं भजन संगीत का गायन किया। आरती के साथ लीला संपन्न हुई। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, मंत्री मोहन कृष्ण अग्रवाल, व्यवस्थापक पं. मुकुंद उपाध्याय, भंडार मंत्री रघुनाथ दास, संजय गुजराती, अशोक सिंह, सत्येंद्र राय, अभिनव उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें