फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाै जनवरी से VIP ड्यूटी नहीं करेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर, भरी हुंकार; बोले- हमारी मांगे नहीं सुनी जा रहीं

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सीएमएस को हटाने की मांग पूरी न होने से नाराज डाॅक्टर अब गुरुवार से वीआईपी ड्यूटी नहीं करेंगे। इस बीच बुधवार को अपर निदेशक कार्यालय में सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। अब डॉक्टरों ने 9 जनवरी को धरना स्थल पर बैठक कर चरणबद्ध तरीके से अन्य सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय संघर्ष समिति के बैनर तले दस दिन से डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ ओपीडी का समय खत्म होने के बाद धरना दे रहे हैं। बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी अपर निदेशक कार्यालय पहुंचे। अपर निदेशक डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ की मौजूदगी में सदस्यों से बातचीत कर धरना खत्म करने को कहा। समिति के सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 9 जनवरी से वीआईपी ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। आगे का फैसला गुरुवार को धरना स्थल पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें