श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं में रामजन्मभूमि का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया। मंदिर को यह प्रसाद श्री देवरहा बाबा आश्रम मीरजापुर की ओर से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण के लिए भेंट किया गया था।