फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में विदेशी श्रद्धालुओं संग उमड़े भक्त, सूतक से पहले गंगा आरती, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:43 PM IST

विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती रविवार को चंद्रग्रहण के कारण विशेष रूप से दिन में सम्पन्न कराई गई। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान की शुरुआत प्रातः 11:45 बजे हुई और सूतक काल शुरू होने से पहले ही इसे सम्पन्न कर लिया गया। समिति के अध्यक्ष सुशांत ने बताया कि बीते 35 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब गंगा आरती का आयोजन दिन में किया गया। इससे पूर्व 28 अक्टूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को भी इसी कारण आरती का समय बदला गया था। पूरे विधि-विधान और परंपरागत रूप से सात अर्चकों द्वारा सम्पन्न इस आरती में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए। दिन में होने के बावजूद गंगा आरती की भव्यता देखते ही बन रही थी और घाट पर दिव्यता व आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें