वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने नई रेल सेवा को प्रदेश के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।