भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में गीता मंदिर, नई सड़क पर मन की बात का 121वां संस्करण सुना गया। पीएम मोदी ने हाल ही में पहलगांव की वीभत्स घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना भरे शब्दों में कहा कि ऐसे समय में जबकि कश्मीर में शांति लौट रही थी। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश मर्माहत है। पर्यटकों के ऊपर हुआ हमला देशवासियों के लिए दर्दनाक है। 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के दृष्टिगत आतंकवाद को जड़ से समाप्त कर कठोरतम कार्यवाही करने का समय आ चुका है। इसके साथ ही उन्होंने इस 5 जून को 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम का एक वर्ष पूरे होने पर लगभग 140 करोड़ पेड़ लगाने की भी प्रशंसा की। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत लोगों की आत्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन ओम प्रकाश यादव बाबू तथा धन्यवाद प्रकाश धीरेंद्र कुमार शर्मा व आदित्य गोयनका ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सिद्धनाथ गोड, कन्हैया लाल सेठ, अजित जायसवाल, शंकर जायसवाल, प्रिय कुमार मानिक, अशोक कुमार शर्मा, निर्मल मिश्रा, धरम चंद, प्रकाश गुप्ता, सीता साहू आदि उपस्थित रहे।