फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 06:45 PM IST

दालमंडी में चौड़ीकरण के साथ ही कई दुकानदारों को रोजगार की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर कई व्यापारियों ने रविवार को चिंता जताते हुए चौड़ीकरण का विरोध किया। व्यापारियों के अधिवक्ता आमिर हाफिज ने कहा कि प्रशासन के ओर से एकपक्षीय कार्यवाही हुई है। अधिवक्ता का कहना है कि जब 31 मार्च को दालमंडी चौड़ीकरण के लिए शासन का आदेश आया, किसी अधिकारी ने व्यापारियों या स्थानीय लोगों से बातचीत नहीं की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण के समय आम जनता से राय विमर्श करने के बाद मकानों का अधिग्रहण शुरू किया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दालमंडी चौड़ीकरण के आदेश आने से लेकर बुलडोजर कार्यवाही तक किसी अधिकारी ने जनता से बातचीत नहीं किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें