दीन दयाल हस्तकला संकुल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार और सुबह ए बनारस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सिक्किम के कलाकार डॉ संतोष कुमार द्वारा बाँसुरी वादन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का आरंभ राग भोपाली में, अलाप, जोड़, झाला उसके बाद रूपक ताल में विलम्बित मध्य लय तीन ताल व द्रुत तीन ताल और अंत में पहाड़ी से कार्यक्रम का समापन किया l तबले पर वाराणसी के डॉ अमित ईश्वर ने संगत किया l कार्यक्रम का समन्वय रहे डॉ रत्नेश वर्मा का एवं कार्यक्रम का संचालन किया प्रेम नारायण मिश्र ने किया।