चार दिन पहले जिम में बाॅडी बिल्डरों के बीच डंबल उठाने को लेकर हुआ विवाद गोलीबारी तक आ पहुंचा। शुक्रवार को रामनगर में चाय की दुकान समेत दो रिहायशी घरों के बाहर शुक्रवार देर रात छह राउंड गोलियां चलीं। दो बाइक पर सवार चार बदमाश खुलेआम फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं। पहली गोली जनकपुर में हिमांशु राय के घर पर चली।