फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में भाकपा माले का प्रदर्शन, आंबेडकर पर बयान का विरोध, गृह मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

सकलडीहा कस्बा में भाकपा माले ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल नारेबाजी किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।कहा कि बाबा साहब का अपमान करने वाले गृह मंत्री पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई न ही गृह मंत्री ने माफी ही मांगी। ऐसे में देश के लोगो का आक्रोश और बढ़ रहा है। सभी लोगों के हाथों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का फोटो लेकर विरोध जता रहे थे। जुलूस सघन तिराहा से कोट तक पहुचा।वहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाकपा माले के श्रवण कुशवाहा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस बाबा साहब का अपमान पहले से करती आ रही है। गृह मंत्री ने संसद भवन में जिस तरह से बाबा साहब का अपमान किया। वह शोषित,वंचित,किसान,मजदूर,दलित,पिछड़ों पर कुठाराघात है। बाबा साहब ने हमे बोलने की आजादी दी,करोड़ो देशवासी बाबा साहब को आदर्श और प्रेरणाश्रोत मानते है। इस तरह की अपमानजनक सतही टिप्पणी कर वंचित,शोषित का अपमान किया गया। बाबा साहब को भाजपा एक जाति में बांटकर उनका कद छोटा करना चाहती है।गृह मंत्री पर इसको लेकर कार्रवाई होनी चहिए।इस मौके पर श्रवण कुशवाहा,शशिकांत सिंह,धर्मेंद्र मौर्य,इंद्रजीत मौर्य,रमेश राय,उमानाथ चौहान,श्यामदेवी,प्रमिला मौर्य,तूफानी गोंड रहे सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें