फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सीपी ने दिए निर्देश, तैयारियां पूरी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल का पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री की आवाजाही से संबंधित रूट की पुलिस आयुक्त ने जायजा लिया। कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए आमजन के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था बनाई जाए। वीआईपी मार्ग पर आमजन की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस रस्से का प्रयोग करे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल पर न व्यस्त रह कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें