गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर 1100 दीप जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृतकों को काशी में मां गंगा की आरती के माध्यम से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।