बीएचयू आई आई टी में स्पर्धा की शुरूआत हुई।इस दौरान आई आई टी छात्रों के साथ 39 जीटीसी के जवानों ने मार्च पास्ट किया। बीएचयू आई आई टी के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा और पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने सलामी ली और मैच की शुरूआत हुई। वॉलीबाॅल, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल खेल शुरू हुआ। वॉलीबाल मैच में आई आई टी बीएचयू ने एमएन आई टी इलाहाबाद को हराया और फुटबॉल मैच में एमएनआईटी इलाहाबाद ने बीएचयू को हराया। आई आई टी बीएचूय के मुक्केबाजी टीम के वाइस कैप्टन संयम ने कहा कि आई आई टी में कोच ने जब गाइड किया तब बाक्सिंग को लेकर रूची जगी।