फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, चंदौली में पटरी तो है लेकिन स्टेशन पर नहीं रुकती ट्रेनें

प्रगति चंद Updated Mon, 06 Jan 2025 02:23 PM IST

चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली में रेल की पटरी है लेकिन यहां के स्टेशन पर ट्रेन रूकती नहीं है। इसके लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मांग की है कि सभी ट्रेनों का ठहराव हो। सोमवार को अर्दली बाजार स्थित आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में चंदौली सांसद ने कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार रेलवे के निजीकरण करने के लिए परिस्थितियां पैदा कर रही है। चंदौली की सबसे बड़ी समस्या गरमी के दिनों में फसलों में आग लग जाती है। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अमड़ा में फायर स्टेशन और धानापुर चोचकपुर पर पुल बनाया जाए। जिसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें