वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान और सदस्य गीता विश्वकर्मा ने जनसुनवाई किया। डीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि इसमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और जमीनी विवाद जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया गया। इससे पहले काशी विद्यापीठ ब्लॉक परिसर में महिलाओं के लिए जनचौपाल भी लगाया गया। इसमें आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को महिलाओं के योजनाओं की जानकारी दी गई।