चिरईगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरईगाँव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के राशनकार्ड धारको ने शनिवार को कोटेदार द्वारा निर्धारित यूनिट से कम राशन देने के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि कोटेदार ई केवाइसी नही होने के नामपर सभीं लोगों को एक यूनिट कम राशन दे रहा था जबकि वह आनलाईन राशनकार्ड मे पूरी यूनिट खारिज कर रहा था। कुछ देर तक तो राशन की कटौती करता रहा लेकिन जब इसकी जानकारी सबको हुई तो विरोध शुरू हो गया। लोगों के विरोध के बाद भी कोटेदार नहीं माना तो राशनकार्ड धारकों ने कम राशन लेने से इंकार कर दिया और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया कार्डधारकों ने कहा कि कोटेदार हमेशा घटतौली करता है। उसका व्यवहार भी उपभोक्ताओं के साथ अच्छा नहीं है।इस बारे में कोटेदार विनोद ने बताया कि जिन्होंने ई केवाईसी नहीं कराया है उनको एक यूनिट राशन कम दिया जा रहा है।बाद में केवाइसी कराने पर पुनः दे दिया जाएगा। वहीं जिलापूर्ति अधिकारी वाराणसी ने पूछने पर बताया कि कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। लेकिन इस तरह से कटौती करना गलत है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।प्रदर्शन करने वालों में प्रभावती देवी, राधिका देवी, रमेश, बृजेश, लोलावती, चंदन आदि राशन कार्ड धारक सम्मिलित रहे ।