गली-मुहल्ला अपना है तो यहां सफाई बनी रहें इसकी जिम्मेदारी भी हम सबकी है।यह आह्वान गुरुवार को स्वच्छता अभियान के दौरान बलुआबीर वार्ड में आमजन से किया गया।वार्ड पार्षद प्रत्याशी संदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत नगर निगम की स्थानीय टीम ने मिलकर चौराहे से बलुआबीर मंदिर तक झाड़ू लगाकर सफाई की।संदेश यही था कि स्वच्छता का कार्य सिर्फ नगर निगम का ही नहीं हम सबका है।सफाईकर्मियों का सहयोग करेंगे तो हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ दिखाई देगा।भाजपा नमामि गंगे विभाग के महानगर संयोजक शिवम अग्रहरि ने आग्रह किया कि कूड़ा उठान के बाद सड़कों पर कूड़ा कचड़ा न फेंके। नियमित रूप से घर से कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी के माध्यम से घरेलू कचड़े का निस्तारण करें। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी प्रदीप केशरी, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मदन प्रजापति, राजू विश्वकर्मा, जय विश्वकर्मा, अनुराग सोनकर, ओमकार सेठ आदि सहित नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे।