पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी ने सोमेश पति के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने भूल की है। लगता है कि चुनाव के बाद वह अपनी भूल का सुधार करेंगे। औरंगाबाद स्थित हाउस में पत्रकारों से पूर्व एमएलसी ने कहा कि हम पंडित कमलापति त्रिपाठी वंश के वारिश है। मैं, और विधायक रहे मेरे पुत्र ललितेशपति त्रिपाठी तीन वर्ष पहले कांग्रेस से अलग हुए थे पर हम दादा एवं पिता की वैचारिक विरासत से दूर नहीं हो सकते थे।