सनातन सभ्यता व संस्कृति के विरुद्ध लगातार सपा नेताओं के द्वारा अनर्गल बयानबाजी से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में अर्दली बाजार के महावीर मंदिर के निकट स्थित वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रतीकात्मक पुतले को भर्ती करवाकर उनके मानसिक रोग का इलाज करवाने का प्रयास किया। भाजपा नेता अनुप जायसवाल ने बताया की सपा प्रमुख और सभी विधर्मियों को संदेश देने के लिए आज एक अप्रैल को सपा प्रमुख के द्वारा गाय माता व गोशालाओं से दुर्गंध आती है पर विरोध दर्ज किया ।