फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूले बिसरे खेल...रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग दिखा हुनर; VIDEO

खेलकूद की पुरानी परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से शनिवार की सुबह भूले बिसरे खेल का आयोजन किया गया। सिगरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे खेलकूद की प्रतियोगिताओं में स्कूल, कालेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला तो इनके चेहरे खिल उठे। विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए गए। सिगरा स्टेडियम में सुबह आठ बजे से 12 बजे तक होने वाले खेलकूद के इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों ने पंजीकरण करवाया था। खेल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से तय मानक पर होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह दिखा। इस दौरान कोच सहित अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में हुईं। एक ओर कबड्डी का मुकाबला हुआ तो दूसरी ओर पहलवान कुश्ती लड़ते नजर आए। रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग सहित कई तरह की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें