बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काशी पहुंचे। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन- पूजन किया। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा उपस्थित रहे। इसके बाद सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए।