काशी में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन ज्वार। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने को घाटों पर से लगी लाइन। दरभंगा घाट से लगायत अहिल्याबाई घाट, शीतला घाट, प्राचीन दशाश्वमेध घाट, डॉ राजेन्द्र प्रसाद घाट, मानमंदिर, त्रिपुरा भैरवी, मीरघाट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट द्वार तक लगी दर्शनार्थियों की लंबी लाइन। सोमवार के चलते दर्शनार्थियों का उमड़ा हुजूम। घाट पर तिल रखने की भी जगह नहीं।