वाराणसी के दुर्गाकुण्ड स्थित मणि मंदिर, धर्मसंघ का चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारीजी महाराज के पावन सानिध्य में सप्ताहव्यापी वृहद कार्यक्रम के पहले दिन जाने-माने भजन गायक अनूप जलोटा के गायन से कार्यक्रम में आए लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।